एक साथ चार खूंखार मगरमच्छों को खाना खिलाता नजर आया शख्स, Viral Video देख उड़े लोगों के होश
इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स चार-चार मगरमच्छों को अपने हाथ से खाना खिलाता दिख रहा है. इस नजारे को देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं.
Crocodile Viral Video: मगरमच्छ (Crocodile) को पानी का खूंखार जानवर माना जाता है, जो पल भर में किसी भी जानवर या इंसान का शिकार करने में माहिर होता है. यही वजह है इंसान तो इंसान जानवर भी मगरमच्छों से दूर रहना पसंद करते हैं, लेकिन इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स चार-चार मगरमच्छों को अपने हाथ से खाना खिलाता दिख रहा है. इस नजारे को देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं और लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि आखिर कैसे शख्स बिना डरे अपने हाथों से मगरमच्छों को निवाला खिला रहा है और मगरमच्छ भी उसे नुकसान पहुंचाए बगैर चुपचाप खाना खा रहे हैं.
इस वीडियो को @cctvidiots नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2M व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- पहले कभी मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये मगरमच्छ वीडियो में दिख रहे शख्स के पालतू जानवर हैं, जिन्हें वो खाना खिला रहा है. जबकि एक यूजर का कहना है कि ऐसे जानवरों का पालतू बनना आसान नहीं होता है, इसलिए शख्स के हिम्मत की दाद देनी चाहिए. यह भी पढ़ें: Viral Video: अचानक नाव पर आ गया खतरनाक मगरमच्छ, बोट पर सवार दो युवकों ने ऐसे बचाई अपनी जान
देखें वीडियो-
I have never seen anything like this before 😳 pic.twitter.com/cJQ29lKJiV
— CCTV IDIOTS (@cctvidiots) April 17, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2023 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

