पत्नी के साथ शख्स ने किया भद्दा मजाक, प्रैंक करने का पति को भुगतना पड़ा गंभीर खामियाजा (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया प्रैंक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पति अपनी पत्नी को परेशान करने के इरादे से भद्दा मजाक करता है, लेकिन पत्नी उसे ऐसा सबक सिखाती है कि वो दोबारा ऐसी हरकत करने से पहले कई बार सोचने पर मजबूर हो जाएगा.
Prank Viral Video: दोस्तों (Friends) के बीच या फिर पति-पत्नी (Husband-Wife) के बीच प्रैंक (Prank) करना बेहद आम बात हो चुकी है, क्योंकि कई बार लोग अपने पार्टनर या दोस्तों को परेशान करने के लिए प्रैंक करते हैं, लेकिन कई बार भद्दा मजाक करना भारी पड़ जाता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर प्रैंक का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पति अपनी पत्नी को परेशान करने के इरादे से भद्दा मजाक करता है, लेकिन पत्नी उसे ऐसा सबक सिखाती है कि वो दोबारा ऐसी हरकत करने से पहले कई बार सोचने पर मजबूर हो जाएगा.
वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी गहरी नींद में सो रही होती है, तभी पति एक प्लास्टिक चेयर बेड पर रखकर उस पर लेट जाता है और अपने ऊपर चादर डाल लेता है ताकि लगे कि वो भूत की तरह हवा में लटका है. चेयर पर लेटने के बाद वो डरावनी आवाजें निकालने लगता है, जिससे पत्नी की नींद खुल जाती है और वो डर के मारे चिल्लाने लगती है. डर के मारे महिला उसे धकेलकर बेड से गिरा देती है और थप्पड़ों की बरसात करने लगती है, जिससे पति की हालत खराब हो जाती है. यह भी पढ़ें: लड़कों ने मिलकर किया दोस्त के साथ किया ऐसा भद्दा मजाक, खतरे में पड़ गई उसकी जान (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Prank pic.twitter.com/Bk6gpgafMJ
— Fun Viral Vids 😊 (@Fun_Viral_Vids) September 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2023 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

