वायरल

लड़कों ने मिलकर किया दोस्त के साथ किया ऐसा भद्दा मजाक, खतरे में पड़ गई उसकी जान (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के मिलकर अपने एक दोस्त को बड़े से टायर में बिठा देते हैं और फिर उस टायर को ढलान से नीचे धक्का दे देते हैं. उनके इस भद्दे मजाक के चलते लड़के की जान खतरे में पड़ जाती है.

लड़कों ने मिलकर किया दोस्त के साथ किया ऐसा भद्दा मजाक, खतरे में पड़ गई उसकी जान (Watch Viral Video)
दोस्त के साथ भद्दा मजाक (Photo Credits: X)

Viral Video: दोस्ती (Friendship) का रिश्ता ऐसा होता है, जिसमें न सिर्फ मुश्किल हालात में एक-दूसरे का साथ दिया जाता है, बल्कि दोस्त एक-दूसरे के साथ जमकर मस्ती-मजाक भी करते हैं. दोस्त अपनी लाइफ के हर लम्हे को एक-दूसरे के साथ यादगार बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कई बार मस्ती-मजाक करना भारी भी पड़ जाता है और यह जानलेवा भी साबित हो जाता है. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video)  हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के मिलकर अपने एक दोस्त को बड़े से टायर में बिठा देते हैं और फिर उस टायर को ढलान से नीचे धक्का दे देते हैं. उनके इस भद्दे मजाक के चलते लड़के की जान खतरे में पड़ जाती है.

इस वीडियो को @cctvidiots नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 4.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त के साथ किस तरह से खौफनाक मजाक किया और उसकी जान खतरे में डाल दी. यह भी पढ़ें: लापरवाही की हद! ट्रेन चलाते समय फोन में मशगुल हुई महिला ड्राइवर, हुआ खौफनाक हादसा, देखें Viral Video

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लड़कों ने मिलकर अपने एक दोस्त को बड़े से टायर में बिठा दिया और फिर उसे ढलान की तरफ धक्का दे दिया. टायर तेजी से ढलान की तरफ जाने लगता है, जिससे उसके अंदर बैठे शख्स की हालत खराब हो जाती है. हालांकि टायर को पकड़ने के लिए युवक तेजी से दौड़ भी लगाते हैं, लेकिन वो टायर को पकड़ नहीं पाते हैं. वीडियो यहीं पर खत्म हो जाता है, इसलिए इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि शख्स के साथ आगे क्या हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2023 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).