Viral Video: कौवे को कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए शख्स किया ऐसा काम, दिल जीतने वाला वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कौवे को ठंड से बचाने के लिए उसे छोटी सी शॉल से कवर करता हुआ दिखाई दे रहा है.
Crow Viral Video: इन दिनों देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है. कड़ाके की ठंड से न सिर्फ आम इंसान परेशान है, बल्कि इसका असर पशु-पक्षियों पर भी देखा जा रहा है. ऐसे में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दिल जीत लेने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स कौवे को ठंड से बचाने के लिए उसे छोटी सी शॉल (Shawl) से कवर करता हुआ दिखाई दे रहा है. शख्स का यह नेक काम लोगों का दिल जीत रहा है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- याद रखें, अगर आपको ठंड लग रही है तो इन्हें भी. इन्हें एक छोटे शॉल में रखें. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 17.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: कौवे ने कहावत को कर दिखाया सच, पानी के बोतल में कंकड़ डालकर पक्षी ने बुझाई अपनी प्यास (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Remember, if you're cold, they're cold. Put them in a tiny shawl. pic.twitter.com/0aO2Xt0JeY
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) January 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2024 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

