वायरल

Alligator Banned From Match: पालतू घड़ियाल को लेकर मैच देखने पहुंचा शख्स, स्टेडियम में नहीं मिली एंट्री, देखें वायरल वीडियो

एक व्यक्ति को मैच देखने के लिए बेसबॉल स्टेडियम में प्रवेश करने से मना कर दिया गया, क्योंकि वह अपने पालतू घड़ियाल को अपने साथ लाया था. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

Alligator Banned From Match: पालतू घड़ियाल को लेकर मैच देखने पहुंचा शख्स, स्टेडियम में नहीं मिली एंट्री, देखें वायरल वीडियो
(Photo Credit : Twitter)

Alligator Viral Video: लोगों ने अक्सर कुत्ता, बिल्ली, बंदर जैसे जानवरों को पालतू बनाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी घड़ियाल को पालतू बनाया है. अगर घड़ियाल को पालतू बनाया भी होगा तो उसे लेकर आप स्टेडियम में मैच देखने तो नहीं ही गए होंगे.

ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सीबीएस न्यूज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में एक व्यक्ति को मैच देखने के लिए बेसबॉल स्टेडियम में प्रवेश करने से मना कर दिया गया, क्योंकि वह अपने पालतू  घड़ियाल को अपने साथ लाया था.

मामला सिटीजन्स बैंक पार्क का है. Joie Henney एक सोशल मीडिया स्टार है, जिसके हजारों फॉलोअर्स हैं. जोई का कहना है कि वैली ने उन्हें अवसाद से निपटने में मदद की है.  Joie Henney ने कहा कि जब से घड़ियाल उसके साथ रह रहा है, तब से उसने कभी भी आक्रामक तरीके से व्यवहार नहीं किया है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2023 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).