Woman Confronts Man On Plane: प्‍लेन में सो रही महिला की 'अश्‍लील' फोटो ली, ड्रेस के नीचे भी झांका, पीड़िता ने फ्लाइट में किया बवाल!

फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि अनजान शख्‍स उनके फोटो क्लिक कर रहा है. फ्लाइट अटैंडेंट ने अन्‍ना को बताया कि यह शख्‍स सोते हुए जूम करके उनकी ड्रेस के नीचे देखने की कोशिश कर रहा था.

Woman Confronts Man On Plane: अन्‍ना क्‍लारा रियोस (Anna Clara Rios) फिटनेस इंफ्लूएंसर हैं. उनके इंस्‍टाग्राम पर 6,41,000 फॉलोअर्स हैं. वह अपना काम निपटाकर फ्लाइट से ब्राजील के साओ पाउलो से बेलो होरिजोंटे में मौजूद घर जा रही थीं. फ्लाइट में यात्रा के दौरान वह सो रही थी, तभी एक शख्स ने उनके अश्‍लील फोटो क्लिक कर लिए. महिला को जब इसके बारे में पता चला तो वह गुस्‍से से भड़क उठीं. उन्‍होंने घटना का वीडियो शेयर किया है.

अन्‍ना क्‍लारा रियोस वीडियो में दावा कर रही हैं कि फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि अनजान शख्‍स उनके फोटो क्लिक कर रहा है. फ्लाइट अटैंडेंट ने अन्‍ना को बताया कि यह शख्‍स सोते हुए जूम करके उनकी ड्रेस के नीचे देखने की कोशिश कर रहा था.

अन्‍ना ने शख्‍स के फोन से फोटो हटाने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि उनकी प्राइवेसी भंग हुई है. शख्‍स की हरकत से अन्‍ना को काफी गुस्सा आया.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\