वायरल
Viral Video: बत्तख के बच्चों के साथ मिलकर तरबूज खाता दिखा नन्हा बंदर, दिल जीत लेगा यह क्यूट वीडियो
सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बत्तख के बच्चों के साथ एक नन्हा बंदर मिल बांटकर तरबूज खा रहा है. इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है.
Anita Ram | Published: Jul 15, 2023 01:17 PM IST
बत्तखों के साथ तरबूत खाता बंदर (Photo Credits: Twitter)
Ducklings and Little Monkey Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों (Animals) से जुड़े कई मनमोहक वीडियो अक्सर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखकर दिन बन जाता है. कई बार जानवरों में गजब की दोस्ती देखने को मिलती है और उनके बीच की क्यूट बॉन्डिंग दोस्ती का अद्भुत उदाहरण भी पेश करती है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बत्तख के बच्चों (Ducklings) के साथ एक नन्हा बंदर (Baby Monkey) मिल बांटकर तरबूज (Watermelon) खा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स आधे तरबूज के दो हिस्से करता है, जिसके एक हिस्से को बत्तख के बच्चे चाव से खाते है, जबकि दूसरे हिस्से को नन्हा बंदर मजे से खा रहा है.
इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 1.6 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ओह बहुत सुंदर... वाकई यह वीडियो इतना मनमोहक है कि यह हर किसी का दिल जीत रहा है. यह भी पढ़ें: छोटे बच्चे के साथ स्लाइड पर खेलता दिखा नन्हा बत्तख, Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन
देखें वीडियो-
Awwwwww so beautiful! ❤️pic.twitter.com/Y7xWGx1718
— Figen (@TheFigen_) July 14, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2023 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

