वायरल

छोटे बच्चे के साथ स्लाइड पर खेलता दिखा नन्हा बत्तख, Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन

सोशल मीडिया पर एक नन्हे बत्तख और एक छोटे बच्चे का मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों को स्लाइडिंग पर खेलते हुए देखा जा सकता है.

छोटे बच्चे के साथ स्लाइड पर खेलता दिखा नन्हा बत्तख, Viral Video देख बन जाएगा आपका दिन
बच्चे के साथ खेलता नन्हा बत्तख (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: छोटे बच्चों की अटखेलियां अक्सर लोगों को पसंद आती हैं. बच्चे तरह-तरह की एक्टिविटीज को करके खेलना पसंद करते हैं. चाहे इंसान के बच्चे हो या फिर पशु-पक्षियों के बच्चे, बचपन में अक्सर ये बच्चे खेलना-कूदना पसंद करते हैं. कई बार तो इंसान के बच्चे और पशु या पक्षियों के बच्चों को एक साथ खेलते हुए भी देखा जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक नन्हे बत्तख (Baby Duck) और एक छोटे बच्चे (Kid) का मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें दोनों को स्लाइडिंग (Sliding) पर खेलते हुए देखा जा सकता है.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा बत्तख एक बच्चे के साथ स्लाइड पर चढ़ता है और फिर उससे फिसलकर खेलता है. यह वीडियो इतना मनमोहक है कि इसे देखकर किसी का भी दिन बन जाए. इस वीडियो को @Figensport नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- बत्तख को बच्चे के साथ खेल के मैदान में स्लाइड पर खेलना पसंद है. यह भी पढ़ें: तैरते समय तेज बहाव के चलते झरने से नीचे गिरा नन्हा बत्तख, मां ने अपने बच्चे के लिए उठाया यह कदम (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2023 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).