छोटी से बच्ची ने पहले झुककर हिरण को दिया सम्मान, फिर उसे खाना किया ऑफर, क्यूटनेस पर फिदा हुए लोग (Watch Viral Video)
एक छोटी सी बच्ची का दिल जीतने वाला वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, जिसमें एक बच्ची जंगली हिरण के सामने खड़ी होकर पहले तो उसे सम्मान में सिर झुकाती है, फिर उसे खाना ऑफर करती है.
Viral Video: इंटरनेट पर अक्सर छोटे बच्चों के क्यूट वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद दिन बन जाता है. इसी कड़ी में एक छोटी सी बच्ची का दिल जीतने वाला वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, जिसमें एक बच्ची (Little Girl) जंगली हिरण (Wild Deer) के सामने खड़ी होकर पहले तो उसके सम्मान में सिर झुकाती है, फिर उसे खाना (Food) ऑफर करती है. हिरण भी बच्ची से न सिर्फ खाना लेकर खाता है, बल्कि वो भी बच्ची के सामने झुककर उसका आभार जताता है.
इस वीडियो को The Figen नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- दो मासूम एक-दूसरे की भाषा जानते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि जब बच्ची हिरण के सम्मान में झुकती है तो हिरण भी बच्ची के सामने झुकता है. शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को अब तक 1 मिलियन लोग देख चुके हैं और बच्ची की क्यूटनेस पर अपना दिल हार रहे हैं. यह भी पढ़ें: शिकार करने के लिए शेरनी का हर दांव हुआ फेल, चकमा देकर भागने में कामयाब रहा हिरण (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
Two innocents know each other's language! 💓💕pic.twitter.com/QgghxJ3NvG
— Figen (@TheFigen_) May 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2023 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

