वायरल

शिकार करने के लिए शेरनी का हर दांव हुआ फेल, चकमा देकर भागने में कामयाब रहा हिरण (Watch Viral Video)

हिरण का शिकार करने की कोशिश करती शेरनी का एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, लेकिन यहां शेरनी के सारे दांव फेल पड़ जाते हैं और हिरण अपनी स्फूर्ति के चलते शेरनी को पटखनी देकर वहां से भाग निकलने में कामयाब हो जाता है.

शिकार करने के लिए शेरनी का हर दांव हुआ फेल, चकमा देकर भागने में कामयाब रहा हिरण (Watch Viral Video)
हिरण ने दिया शेरनी को चकमा (Photo Credits: Twitter)

Lioness vs Deer Viral Video: जंगल के राजा शेर (Lion) से दूसरे जंगली जानवर (Wild Animals) काफी खौफ खाते हैं, क्योंकि ये शिकारी जानवर बेरहमी से पलभर में अपने शिकार का काम तमाम करने के लिए जाने जाते हैं. शेर की तरह शेरनियां (Lioness) भी खूंखार अंदाज में शिकार करती हैं. दूसरे जानवरों का शिकार करने वाली शेरनियों के कई वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में हिरण (Deer) का शिकार करने की कोशिश करती शेरनी का एक वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है, लेकिन यहां शेरनी के सारे दांव फेल पड़ जाते हैं और हिरण अपनी स्फूर्ति के चलते शेरनी को पटखनी देकर वहां से भाग निकलने में कामयाब हो जाता है.

इस वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने शेयर किया है, जिसे देखकर लोग हैरान नजर आ रहे हैं. इसके साथ लोग हैरान भरे कमेंट्स भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- जाको राखे साइयां मार सके न कोय, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- यह एक बेहद अनमोल वीडियो है, जिस पर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है. यह भी पढ़ें: घात लगाकर बैठे बाघ ने छुपकर किया अटैक, जान बचाने के लिए हिरण ने लगा दी पानी में छलांग, फिर जो हुआ... (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में एक शेरनी को हिरण का शिकार करते देखा जा रहा है, जब शेरनी शिकार करने के इरादे से हिरण पर हमला करती है तो हिरण भी खुद को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शेरनी झपट्टा मारकर हिरण को अपने शिकंजे में दबोच लेती है, लेकिन हिरण भी हार मानने के मूड़ में नहीं है. वो अपनी स्फूर्ति दिखाते हुए शेरनी को अपनी पीठ से पटखनी देकर नीचे गिरा देता है और वहां से तेजी से भाग निकलता है, जिससे उसकी जान बच जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2023 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).