वायरल

घात लगाकर बैठे बाघ ने छुपकर किया अटैक, जान बचाने के लिए हिरण ने लगा दी पानी में छलांग, फिर जो हुआ... (Watch Viral Video)

एक हिरण पर हमला करते बाघ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाघ घात लगाकर छुपके से हिरण पर शिकार करता है. बाघ के हमले में खुद की जान बचाने के लिए हिरण नदी में छलांग लगा देता है, फिर जो होता है वो काफी दिलचस्प है.

घात लगाकर बैठे बाघ ने छुपकर किया अटैक, जान बचाने के लिए हिरण ने लगा दी पानी में छलांग, फिर जो हुआ... (Watch Viral Video)
बाघ ने किया हिरण पर हमला (Photo Credits: Twitter)

जंगल की दुनिया में अक्सर अपना पेट भरने के लिए शिकारी जानवर (Animal) खुद से कमजोर जानवरों का शिकार करते हैं. खासकर बाघ, तेंदुआ और शेर जैसे शिकारी जानवर झपट्टा मारकर पल भर में अपने शिकार का काम तमाम कर देते हैं. इसी कड़ी में एक हिरण (Deer) पर हमला करते बाघ (Tiger) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बाघ घात लगाकर छुपके से हिरण पर हमला करता है. बाघ के हमले में खुद की जान बचाने के लिए हिरण नदी में छलांग लगा देता है, लेकिन बाघ भी उसके पीछे दौड़ते हुए पानी में छलांग लगा देता है.

पानी में कूदने के बाद हिरण पानी में छुप जाता है, जिसके चलते बाघ उसे पकड़ नहीं पाता है. बाघ को चकमा देकर हिरण अपनी जान बचाकर पानी से बाहर निकलता है और भाग जाता है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है. इस पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए एक यूजर ने लिखा है- हिरण ने तो गजब खेल खेला, जबकि अन्य यूजर ने लिखा है- बेचारा बाघ, इतनी मेहनत के बाद भी कुछ हाथ नहीं आया. यह भी पढ़ें: छोटे से कछुए को जान से मारने के लिए टाइगर ने लगा दी पूरी ताकत, पानी में छलांग मारकर उतारा मौत के घाट (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2023 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).