जंगल के राजा शेर ने खौफनाक दहाड़ से किया फोटोग्राफर का स्वागत, देखें अद्भुत नजारा (Watch Viral Video)
वीडियो में देखा जा सकता है कि फोटोग्राफर को देखकर जंगल का राजा एक जोरदार दहाड़ लगाता है, उस दौरान नजारा इतना अद्भुत नजर आया कि फोटोग्राफर इसे अपने कैमरे में कैद करने से खुद को नहीं रोक पाए.
Lion Viral Video: लॉस एंजिल्स (Los Angeles) के फोटोग्राफर साइमन नीधम ने दक्षिण अफ्रीका की अपनी यात्रा के दौरान एक शेर (Lion) का हैरान कर देने वाला वीडियो कैप्चर किया, जिसे बाद में अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर शेयर किया. घंटों की यात्रा करके जैसे ही साइमन नीधम (Simon Needham) जंगल पहुंचे, वैसे ही जंगल के राजा शेर ने खौफनाक दहाड़ से फोटोग्राफर का स्वागत किया. फोटोग्राफर ने अपने इस अनुभव को लेकर कहा कि वह पूरी तरह उनके लायक था. वीडियो में देखा जा सकता है कि फोटोग्राफर को देखकर जंगल का राजा एक जोरदार दहाड़ लगाता है, उस दौरान नजारा इतना अद्भुत नजर आया कि फोटोग्राफर इसे अपने कैमरे में कैद करने से खुद को नहीं रोक पाए. यह भी पढ़ें: Viral Video: एक शेर पर झपट्टा मारकर टूट पड़ी दो खूंखार शेरनियां, तीनों की खौफनाक लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
शेर ने लगाई खौफनाक दहाड़
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

