वायरल

मॉर्निग वॉक करने के लिए सड़क पर निकला बब्बर शेर, जंगल के राजा की शान देख उड़े लोगों के होश (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर एक शेर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बब्बर शेर सड़क पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकला है. मॉर्निंग वॉक के दौरान बब्बर शेर का शाही अंदाज देखते ही बनता है.

मॉर्निग वॉक करने के लिए सड़क पर निकला बब्बर शेर, जंगल के राजा की शान देख उड़े लोगों के होश (Watch Viral Video)
सड़क पर मॉर्निग वॉक करता शेर (Photo Credits: X)

Viral Video: जंगल के राजा (King of Lion) शेर की बात ही निराली होती है, वो जब भी सड़क पर निकलता है, उसका शाही अंदाज देखते ही बनता है. बब्बर शेर (Lion) की दहाड़ से पूरा जंगल कांपता है और उससे पूरा जंगल कांपने लगता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक शेर का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बब्बर शेर सड़क पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकला है. मॉर्निंग वॉक के दौरान बब्बर शेर का शाही अंदाज देखते ही बनता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर कई गाड़ियां खड़ी हैं, जबकि शेर शाही अंदाज में सैर करता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- प्रकृति अद्भुत है. यह भी पढ़ें: दूसरी शेरनी को पास देखकर भड़की शेर की पार्टनर, उसे दूर करने के लिए उठाया ऐसा कदम (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2024 11:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).