वायरल

दूसरी शेरनी को पास देखकर भड़की शेर की पार्टनर, उसे दूर करने के लिए उठाया ऐसा कदम (Watch Viral Video)

जंगल से एक मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर के करीब जब दूसरी शेरनी आती है तो शेर की पार्टनर उसे देखकर भड़क जाती है.

दूसरी शेरनी को पास देखकर भड़की शेर की पार्टनर, उसे दूर करने के लिए उठाया ऐसा कदम (Watch Viral Video)
एक शेर दो शेरनियां (Photo Credits: X)

Viral Video: अगर किसी के पति (Husband) के करीब कोई दूसरी महिला (Another Woman) आ जाए तो फिर पत्नी को बर्दाश्त नहीं होता है और वो उसे दूर करने के लिए कड़ा कदम उठाती है. इसी तरह की भावना जानवरों में भी होती है और इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शेर (Lion) के करीब जब दूसरी शेरनी (Lioness) आती है तो शेर की पार्टनर (Partner) उसे देखकर भड़क जाती है. वो फौरन शेर के पास पहुंचती है और दूसरी शेरनी को उससे दूर भगाती है.

इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हट जाओ...वो मेरा पति है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 6.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- उसे अपना पति चुराने मत दो, जबकि एक अन्य ने लिखा है- पशु साम्राज्य में भी महिलाएं समान हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: नन्हे शेर को कार में बैठाकर सैर करा रहे थे लोग, पाकिस्तान से हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 04:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).