वायरल

शिकार करने के इरादे से शेर ने किया जिराफ पर हमला, लेकिन जंगल के राजा का हुआ ये हाल (Watch Viral Video)

शेर और जिराफ का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में शिकार के इरादे से शेर जिराफ पर हमला कर देता है. जंगल के राजा के साथ कई और शेर भी वीडियो में नजर आ रहे हैं, शेरों के इस हमले में जिराफ अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए अपनी जान बचाने में कामयाब हो जाता है.

शिकार करने के इरादे से शेर ने किया जिराफ पर हमला, लेकिन जंगल के राजा का हुआ ये हाल (Watch Viral Video)
शेर और जिराफ की लड़ाई (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animals) की लड़ाई के हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जिनमें शिकार करने के इरादे से एक जानवर दूसरे जानवर को अपना निशाना बनाते हुए दिखाई देते हैं. इसी कड़ी में शेर और जिराफ का हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में शिकार के इरादे से शेर (Lion) जिराफ (Giraffe) पर हमला कर देता है. जंगल के राजा के साथ कई और शेर भी वीडियो में नजर आ रहे हैं. हमले के दौरान शेर कभी जिराफ की पीठ पर चढ़ने की कोशिश करता है तो कभी साइड से उस पर हमला करता है, लेकिन जिराफ भी उसके हर वार को विफल कर देता है. जिराफ कई बार शेरों को अपनी पीठ से झटक देता है और मौका देखते ही वहां से निकल जाता है, जिसके चलते शेर उसका शिकार नहीं कर पाते हैं.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2022 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).