Jilted Lover Burns Bike Of Girl's Father: एकतरफा प्यार में पड़े सनकी आशिक ने बाइक और कार को लगाई आग (Watch Video)
पुणे के लोहेगांव के खंडवेनगर इलाके में एक 18 वर्षीय लड़की की संपत्ति में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान श्रीराम घाडगे के रूप में हुई है.
पुणे के लोहेगांव के खंडवेनगर इलाके में एक 18 वर्षीय लड़की की संपत्ति में तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान श्रीराम घाडगे के रूप में हुई है, जो वाघोली का रहने वाला है और कथित तौर पर पीड़िता के साथ एकतरफा प्रेम संबंध में था.
पीड़िता के पिता द्वारा विमंतल पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, घाडगे कुछ समय से अपनी बेटी को परेशान कर रहा था. सोमवार की आधी रात को घडगे अपने एक साथी के साथ पीड़िता की बिल्डिंग की पार्किंग में आया और उनके दोपहिया वाहन और तीन कारों में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. पास में खड़ी दो और बाइकों में भी आग लग गई और वे क्षतिग्रस्त हो गईं.
घटना का वीडियो आप यहां देख सकते हैं:
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)