Man Became Dog Video: 11 लाख रुपए खर्च कर शख्स ने खुद को बनाया कुत्ता, कहा- बचपन से ही जानवर बनने का था सपना
दुनिया में कई लोग अपनी अजीबोगरीब हरकतों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं. ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला जापान से आया है, जहां एक शख्स के कुत्ता बनने की शौक ने सबको हैरान कर दिया.
दुनिया में कई लोग अपनी अजीबोगरीब हरकतों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं. ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला जापान से आया है, जहां एक शख्स के कुत्ता बनने की शौक ने सबको हैरान कर दिया. टोको (Toco) अब कुत्ता बन चुका है. इंसान से कुत्ता बने Toco ने सोशल मीडिया पर Video शेयर किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है.
जापान के रहने वाले इस शख्स का बचपन से ही सपना था कि वो कुत्तों वाली जिंदगी जिए. जापान की एक कंपनी ने टोको को कूली (collie), जो एक कुत्ते की नस्ल है, में बदल दिया है. शख्स ने इसके लिए 11 लाख (करीब 2 मिलियन जापानी येन) रुपए खर्च कर दिए. इतने रुपए में शख्स ने ऐसा कॉस्ट्यूम तैयार कराया, जिसे पहनकर वो एकदम कुत्ते जैसा दिखता है. इस कॉस्ट्यूम में उसे पहचानना बहुत मुश्किल है.
देखें VIDEO-
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)