क्रिकेट

IND vs NZ 3rd ODI 2023: मैच के दौरान ‘हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो’ के नारे लगाकर शुभमन गिल को छेड़ते नजर आए फैन्स (Watch Video)

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे के मैच के दौरान बाउंड्री के पास फैन्स सारा के नाम से शुभमन गिल को छेड़ते नजर आए. भीड़ में दर्शकों ने एक साथ जोर से चिल्लाया कि हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

IND vs NZ 3rd ODI 2023: मैच के दौरान ‘हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो’ के नारे लगाकर शुभमन गिल को छेड़ते नजर आए फैन्स (Watch Video)
शुभमन गिल को छेड़ते नजर आए फैन्स (Photo Credits: Twitter)

IND vs NZ 3rd ODI 2023: क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill), भारत की सर्वश्रेष्ठ युवा संभावनाओं में से एक है, जो पिछले कुछ हफ्तों से क्रिकेट के मैदान में काफी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. राइट हैंडर युवा बल्लेबाज ने कल समाप्त हुई वनडे सीरीज में दोहरा शतक और एक शतक बनाया. इस सीरीज में न्यूजीलैंड को भारत की ओर से 3-0 से करारी शिकस्त मिली. मैदान पर शुभमन गिल की बल्लेबाजी के साथ-साथ फैन्स उनकी रोमांटिक लाइफ में काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं. दरअसल, शुभमन गिल को लेकर अफवाह जोरों पर है कि वो सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) या सारा अली खान (Sara Ali Khan) में से किसी एक को डेट कर रहे हैं. ऐसे में इंदौर के होल्कर स्टेडियम (Holkar Stadium in Indore) में भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे वनडे के मैच (IND vs NZ 3rd ODI) के दौरान बाउंड्री के पास फैन्स सारा के नाम से शुभमन गिल को छेड़ते नजर आए. भीड़ में दर्शकों ने एक साथ जोर से चिल्लाया कि 'हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो.' इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2023 01:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).