Viral Video: चंद सेकेंड में लोकल ट्रेन के लगेज डिब्बे में महिलाओं ने चढ़ाया सामान, वीडियो देख हैरान हो जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं चंद सेकेंड में लगेज कंपार्टमेंट में एक के बाद एक कई सामान रखती हैं.
Viral Video: मुंबई (Mumbai) और आसपास के उपनगरीय इलाकों (Suburban Area) में रहने वाले ज्यादातर लोग रोजाना लोकल ट्रेन (Local Train) से सफर करके अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं. लोकल ट्रेनें स्टेशन पर करीब 20-25 सेकेंड तक रुकती हैं और इतनी ही देर में लोगों को ट्रेन में सवार होना पड़ता है. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं चंद सेकेंड में लगेज कंपार्टमेंट में एक के बाद एक कई सामान रखती हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के रुकने से पहले ही महिलाएं सामान फेंकना शुरु कर देती हैं और जैसे ही ट्रेन रुकती है वो झटपट सारे सामान लगेज डिब्बे में फेंक देती हैं. इस वीडियो को देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे, जिसे Rajendra B. Aklekar ने ट्विटर पर शेयर किया है.
देखें वीडियो-
Mumbai suburban railway. The train halts at the station for an average of 20 to 25 seconds. Courtesy: @Bharathgyan
— Rajendra B. Aklekar (@rajtoday) December 7, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2022 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

