Hyderabad: रील बनाने के लिए इन्फ्लुएंसर ने व्यस्त सड़क पर उड़ाया कैश, यातायात हुआ बाधित- देखें वीडियो
हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में एक अजीबोगरीब घटना हुई, जिसमें एक युवक, जिसे एक इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर बताया जा रहा है, उसे व्यस्त सड़क पर कुछ कैश फेंकते हुए देखा गया. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति सड़क की ओर बढ़ रहा है और कैश का बंडल हवा में फेंक रहा है...
हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में एक अजीबोगरीब घटना हुई, जिसमें एक युवक, जिसे एक इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर बताया जा रहा है, उसे व्यस्त सड़क पर कुछ कैश फेंकते हुए देखा गया. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि वह व्यक्ति सड़क की ओर बढ़ रहा है और कैश का बंडल हवा में फेंक रहा है. इन्फ्लुएंसर की पहचान उसके इंस्टाग्राम यूजरनेम 'its_me_power' से हुई. दोनों हाथों में नोट लेकर उसने सड़क पर वाहनों की आवाजाही बाधित की और नोटों की बारिश की. इस घटना को राहगीरों ने रिकॉर्ड किया और कथित तौर पर उसके दोस्त ने भी, जिसने रील बनाने और बाद में इसे ऑनलाइन शेयर करने में उसकी मदद की. यह भी पढ़ें: Viral Video: मुंबई के ऑटो वाले अंकल हाथों में माइक लेकर गाते है गाना, लोगों का करते है मनोरंजन, सोशल मीडिया पर छाए अंकल
रील बनाने के लिए इन्फ्लुएंसर ने व्यस्त सड़क पर उड़ाया कैश:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2024 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

