वायरल

Viral Video: मुंबई के ऑटो वाले अंकल हाथों में माइक लेकर गाते है गाना, लोगों का करते है मनोरंजन, सोशल मीडिया पर छाए अंकल

मुंबई शहर को सपनों का शहर कहा जाता है, यहां रोजाना आपको कई ऐसे लोग दिख जाते है, जिनको देखकर आप खुश हो जाते है और आपका दिन बन जाता है. ऐसे ही एक ऑटो चालक अंकल जो ऑटो में ही माइक लेकर गाना गाते है और लोगों का मनोरंजन करते है.

Viral Video: मुंबई के ऑटो वाले अंकल हाथों में माइक लेकर गाते है गाना, लोगों का करते है मनोरंजन, सोशल मीडिया पर छाए अंकल
Credit -Instagram

Viral Video : मुंबई शहर को सपनों का शहर कहा जाता है, यहां रोजाना आपको कई ऐसे लोग दिख जाते है, जिनको देखकर आप खुश हो जाते है और आपका दिन बन जाता है. ऐसे ही एक ऑटो चालक अंकल जो ऑटो में ही माइक लेकर गाना गाते है और लोगों का मनोरंजन करते है. सोशल मीडिया पर ये अब काफी मशहूर हो रहे है.

मुंबई में जब आप इस शहर में घूमते है, तो आपको लोकल ट्रेनों में कई लोग डांस करते हुए दिख जाते है, कई लोग रील बनाते हुए दिख जाते है. अब ये अंकल अपनी सुंदर आवाज से लोगों को सुकून महसूस करवा रहे है. जानकारी के मुताबिक़ ये अंकल मुंबई शहर में ही ऑटो चलाते है और ऑटो जब खड़ा होता है, तब ये ऑटो में म्यूजिक लगाकर हाथों में माइक लेकर गाना गाते है. ये भी पढ़े :Viral Video: ढोल की धुन पर डांस करके छोटे बच्चे ने लूट ली महफिल, अपने मूव्स से जीत लिया सबका दिल

देखें वीडियो :

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Satyawan Gite (@satyawan450)

इनका वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद लोग जी भरकर इनकी तारीफे कर रहे है. हरएक इंसान की कुछ पसंद होती है, और वह चाहें जहां भी रहे और जिस भी जगह पर काम करें वह अपना शौक पूरा कर ही लेता है. इस वीडियो में देखा जा सकता है की ,' अंकल को गाना गाने का शौक है. अंकल ने बॉर्डर फिल्म का गाना,' संदेसे आते है, हमें तड़पाते है गाना गाया.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर satyawan450 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है. एक ने लिखा, क्या बात है अंकल जी, दुसरे ने लिखा ,' अब आप वायरल हो जाओगे सर.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2024 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).