Fish In Mumbai Local Track: मुंबई में कई दिनों से तेज बारिश हो रही है. जिसके कारण रेलवे स्टेशनों पर भी पानी भर गया है. अब ऐसे में एक मजेदार वीडियो सामने आया है. जिसमें रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर जमा पानी में मछलियां खेल रही है. इस वीडियो को यात्री ने बनाया है. आप देख सकते है की चार से पांच मछलियां पानी में इधर उधर घूम रही है. कई दिनों से चल रही बारिश के कारण नदी और समुद्र का पानी एक हो गया है. जिसके कारण नदी और समुद्र में रहनेवाले जीव भी पानी के बहाव में बाहर आ रहे है. पिछले दिनों सांगली के पास मगरमच्छ भी सड़क पर आ गया था. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @kurafatygyan के नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े :Maharashtra: रत्नागिरी की सड़कों पर चहलकदमी करता दिखा मगरमच्छ, नजारा देख थम गई सांसें (Watch Viral Video)
देखें वीडियो :
Only possible in Mumbai...
Fish tank on Railway Track
Ha Ha Ha. These are Cat Fish and during Monsoon they come out from the canals and other water bodies. Yes, it's a lovely sight to watch because they seem to be enjoying themselves without realising where they are.😂🤠😅 pic.twitter.com/oxHlSrqPqk
— Suresh Kumar Kurapaty (@kurafatygyan) July 9, 2024
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY