Rae Bareilly Shocker: 'काम के बदले मांगता था पैसे', गुस्साईं महिलाओं ने ग्राम प्रधान को पीटा; VIDEO
यूपी के रायबरेली में एक ग्राम प्रधान की मनमानी पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. आरोप है कि गांव के विवाद सुलझाने के बजाय प्रधान हर काम के लिए पैसे मांगता था और शिकायत करने पर गाली-गलौज करता था.
Rae Bareilly Shocker: यूपी के रायबरेली में एक ग्राम प्रधान की मनमानी पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा. आरोप है कि गांव के विवाद सुलझाने के बजाय प्रधान हर काम के लिए पैसे मांगता था और शिकायत करने पर गाली-गलौज करता था. इससे नाराज महिलाओं ने उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा. घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि गांव की कुछ महिलाएं अपनी शिकायत लेकर प्रधान के पास गई थीं, लेकिन उसने मदद करने की बजाय बदतमीजी शुरू कर दी. इसके बाद महिलाओं का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने प्रधान की धुनाई कर दी. गांववालों का कहना है कि प्रधान की यह हरकतें पहले से जारी थीं, लेकिन अब महिलाओं ने उसे सबक सिखा दिया.
गुस्साईं महिलाओं ने ग्राम प्रधान को पीटा
महिलाओं ने ग्राम प्रधान को लात-घूसों से पीटा:रायबरेली में बोलीं-विवाद सुलझाने की जगह पैसे मांगता है, शिकायत पर गाली देता है pic.twitter.com/Gein6RljQo
— Arjun Chaudharyy5 (@Arjunpchaudhary) February 11, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2025 09:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

