वायरल

Viral Video: क्या आपने कभी भिंडी वाला समोसा किया है टेस्ट? वायरल वीडियो देख भन्नाया लोगों का दिमाग

सोशल मीडिया पर भिंडी वाले समोसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का दिमाग भन्ना गया है. बताया जा रहा है कि ये दुकान दिल्ली के चांदनी चौक में है, जहां भिंडी वाला समोसा मिलता है. हालांकि इस अजीबोगरीब समोसे को देखकर लोगों का पारा चढ़ गया है.

Viral Video: क्या आपने कभी भिंडी वाला समोसा किया है टेस्ट? वायरल वीडियो देख भन्नाया लोगों का दिमाग
भिंडी वाला समोसा (Photo Credits: Instagram)

Bhindi Wala Samosa Viral Video: आजकल सोशल मीडिया (Social Media) पर अजीबोगरीब फूड एक्सपेरिमेंट (Food Experiment) के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ता है. वैसे तो अब तक आपने आलू, मटर और पनीर वाले समोसे (Samosa) ही खाए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी भिंडी वाला समोसा ट्राई किया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर भिंडी वाले समोसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों का दिमाग भन्ना गया है. बताया जा रहा है कि ये दुकान दिल्ली के चांदनी चौक में है, जहां भिंडी वाला समोसा मिलता है. हालांकि इस अजीबोगरीब समोसे को देखकर लोगों का पारा चढ़ गया है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर foodlover_lyf नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- भाई साहब इस दुनिया से जाने का अब वक्त आ गया है, जबकि एक अन्य ने लिखा है- नर्क में इन लोगों के लिए अलग से कमरा बनाया जाएगा.  यह भी पढ़ें: शख्स ने बनाई केले वाली चाय, अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट को देख भड़क उठा लोगों का गुस्सा (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Barjinder singh (@foodlover_lyf)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2023 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).