वायरल

शख्स ने बनाई केले वाली चाय, अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट को देख भड़क उठा लोगों का गुस्सा (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर केले वाली चाय का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा भड़क उठा है. दरअसल, चाय बेचने वाले एक शख्स को चाय में केला और चीकू जैसे फल डालकर फ्रूट चाय बनाते हुए देखा जा सकता है.

शख्स ने बनाई केले वाली चाय, अजीबोगरीब एक्सपेरिमेंट को देख भड़क उठा लोगों का गुस्सा (Watch Viral Video)
बनाना टी (Photo Credits: Instagram)

Banana Tea Viral Video: आजकल सोशल मीडिया (Social Media) पर अजीबोगरीब फूड एक्सपेरिमेंट (Food Experiment) के ढेरों वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोगों का दिमाग चकरा जाता है. अब सोशल मीडिया पर केले वाली चाय (Banana Tea) का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा भड़क उठा है. दरअसल, चाय बेचने वाले एक शख्स को चाय में केला और चीकू जैसे फल डालकर फ्रूट चाय बनाते हुए देखा जा सकता है. यह शख्स खुद को आईएएस चाय वाला बता रहा है, जो पहले चाय में केला, फिर चीकू डालते हुए नजर आ रहा है. इसके बाद वो थोड़ी देर तक चाय को उबालता है और फिर ग्राहकों को सर्व करता है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर seedhadillisevlog1 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस अजीबोगरीब चाय को देखने के बाद लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- चाय में फ्रूट्स मत मिलाओ, ये जहरीला हो सकता है’, जबकि एक अन्य ने कहा है कि इन्हीं हरकतों की वजह से तू आईएएस नहीं बन सका. यह भी पढ़ें: Viral Video: चाय में चीनी की जगह स्ट्रीट वेंडर ने मिलाया रसगुल्ला, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा

देखें वीडियो

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2023 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).