शादी में महंगा गिफ्ट देखकर नाराज हुआ दूल्हा, तोहफा लेने कर दिया साफ इनकार (Watch Viral Video)
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें मंडप में बैठे दूल्हे को एक महिला कुछ गिफ्ट दे रही है, जो देखने में काफी महंगा लग रहा है. हालांकि दूल्हा महंगे गिफ्ट को देखकर भड़क जाता है और उसे लेने से इनकार कर देता है.
Viral Video: शादी-ब्याह के दौरान दूल्हा-दुल्हन (Bride-Groom) को मेहमानों और रिश्तेदारों से महंगे तोहफे (Expensive Gifts) मिलते हैं, जिन्हें देखकर उनके चेहरे पर गजब की खुशी देखने को मिलती है. शादी में मिलने वाले तोहफों को दूल्हा-दुल्हन बड़ी ही सहजता से स्वीकार कर लेते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अनोखा वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें मंडप में बैठे दूल्हे को एक महिला कुछ गिफ्ट दे रही है, जो देखने में काफी महंगा लग रहा है. हालांकि दूल्हा महंगे गिफ्ट को देखकर भड़क जाता है और उसे लेने से इनकार कर देता है. वो महिला से कहता है कि दीदी मुझे ये गिफ्ट नहीं लेना है. इस वीडियो को देखकर लोग दूल्हे (Groom) की तारीफ कर रहे हैं और इसे बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर classypeepsofpakistan नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 117,181 लाइक्स मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- दूल्हे को कुछ भी उम्मीद नहीं करनी चाहिए, उन्हें तो खुश होना चाहिए कि माता-पिता ने उन्हें अपना सबसे महंगा तोहफा दिया है, जो उनकी बेटी है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- ऐसे लड़के कहां मिलते हैं.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2023 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

