Viral Video: बीच सड़क पर लड़कियों ने फिल्मी गानों पर लगाए ठुमके, बोनट पर काटा केक, वीडियो वायरल होने के बाद अब ऐसा हाल
वायरल वीडियो में दो युवतियां नंदग्राम थानाक्षेत्र में एलिवेडेट रोड पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. उनकी कार के बोनट पर एक केक रखा हुआ है तेज आवाज में गाना बज रहा है. गाने पर दोनों लड़कियां नाच रही हैं.
गाजियाबाद: आजकल लोग एलिवेटेड रोड पर जन्मदिन मना रहे हैं और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देते हैं. हालांकि ऐसा करना एक अपराध, इसके बावजूद लोग बीच सड़क पर केक काटते हुए नजर आते हैं. ऐसा ही एक मामला गाजियाबाद से सामने आया है. एलीवेटेड रोड पर कौशांबी थाना क्षेत्र में कार खड़ी कर दो युवतियों व एक युवक ने सड़क पर डांस किया. इसके बाद उन्होंने कार की बोनट पर केक काटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Video: पुणे के कॉन्स्टेबल ने गाया 'दिल संभल जा ज़रा' गाना, अपनी सिंगिंग ने जीता नेटिज़न्स का दिल, देखें वीडियो
पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर एफआइआर दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं आरोपी के कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है.
वायरल वीडियो में दो युवतियां नंदग्राम थानाक्षेत्र में एलिवेडेट रोड पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. उनकी कार के बोनट पर एक केक रखा हुआ है तेज आवाज में गाना बज रहा है. गाने पर दोनों लड़कियां नाच रही हैं. एक अन्य वीडियो में एलिवेटेड रोड पर कार के आगे युवक और युवती गाने पर नाच रहे हैं, जबकि दूसरी युवती वीडियो बना रही है.
— GHAZIABAD POLICE (@ghaziabadpolice) December 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2022 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

