Viral Video: पापा की परी ने पार्किंग में खड़ी कई बाइकों पर चढ़ा दी अपनी कार, वायरल वीडियो देख हैरान हुए लोग
इंटरनेट पर एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक लड़की ड्राइविंग करते हुए पार्किंग में खड़ी कई बाइकों पर अपनी कार चढ़ा देती है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर पापा की परियों के कई मजेदार वीडियो आए दिन वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें कभी वो स्कूटी चलाते वक्त कोई कांड कर बैठती हैं या फिर कार चलाते समय कोई नया कारनामा कर दिखाती हैं. इसी कड़ी में इंटरनेट पर एक वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें एक लड़की ड्राइविंग (Driving) करते हुए पार्किंग (Parking) में खड़ी कई बाइकों (Bikes) पर अपनी कार चढ़ा देती है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हो रहे हैं और अपना गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं. वीडियो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर का बताया जा रहा है, जिसे @ItsRDil नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.
लोगों की मानें तो जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त कार की स्पीड इतनी ज्यादा थी कि किसी को कुछ भी समझ नहीं आया. लड़की जब कार को बैक कर रही थी, तब तेजी से पीछे की तरफ डिवाइडर से होते हुए कार खड़ी बाइकों पर चढ़ गई, जिससे कई बाइकों को नुकसान पहुंचा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- सावधानी हटी, दुर्घटना घटी, जबकि दूसरी यूजर ने लिखा है- लड़कों ने ही बाइक नीचे पार्क किया था, बेचारी... और एक अन्य यूजर ने लिखा है- शुक्र है बाइक ही दबी है अभी तो, बंदे नहीं... यह भी पढ़ें: Viral Video: फूड डिलीवरी में देरी हुई तो गुस्से से आगबबूला हो गई लड़की, खाना लेकर आए शख्स को मार दिया थप्पड़
देखें वीडियो-
Sirf google map route follow nahi karna hota aage pichhe gaadiyaan bhi dekhni hoti hai #Kanpur pic.twitter.com/Lx4L2OUhdM
— Dilip Rangwani (@ItsRDil) May 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2023 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

