वायरल

Viral Video: फूड डिलीवरी में देरी हुई तो गुस्से से आगबबूला हो गई लड़की, खाना लेकर आए शख्स को मार दिया थप्पड़

एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फूड डिलीवर करने में देरी होने पर लड़की गुस्से से न सिर्फ आगबबूला हो जाती है, बल्कि वो खाना पहुंचाने वाले शख्स के साथ बदतमीजी करते हुए उसे थप्पड़ तक जड़ देती है.

Viral Video: फूड डिलीवरी में देरी हुई तो गुस्से से आगबबूला हो गई लड़की, खाना लेकर आए शख्स को मार दिया थप्पड़
लड़की ने डिलीवरी बॉय को जड़ा थप्पड़ (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां फूड डिलीवरी बॉय (Food Delivery Boy) के साथ बदतमीजी और दुर्व्यवहार हुए हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी कस्टमर द्वारा फूड डिलीवरी पर्सन के साथ खराब व्यवहार करने के कई वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें फूड डिलीवर (Food Delivery) करने में देरी होने पर लड़की गुस्से से न सिर्फ आगबबूला हो जाती है, बल्कि वो खाना पहुंचाने वाले शख्स के साथ बदतमीजी करते हुए उसे थप्पड़ तक जड़ देती है, जिसके बाद वहां मौजूद दूसरा लड़का उस लड़की को थप्पड़ मार देता है. वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.

इस वीडियो को @Arhantt_pvt नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- ऐसा लग रहा है कि ये वीडियो फर्जी है, जबकि दूसरे ने लिखा है कि बीच वाले लड़के ने जो किया वो सही किया. उधर एक अन्य ने लिखा है- लड़कियां अब क्यों इतनी आक्रामक हो रही हैं. यह भी पढ़ें: Maggi Dosa: शख्स ने बनाया मैगी डोसा, वीडियो देख इंटरनेट पर भड़के लोग

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फूड डिलीवरी बॉय खाना लेकर पहुंचता है, लेकिन उसे शायद खाना लाने में देरी हो जाती है, जिसके बाद अचानक एक लड़की उस पर हमला करती है और उसे थप्पड़ जड़ देती है. इसके बाद एक लड़का बीच-बचाव के लिए आता है, लेकिन लड़की शांत नहीं होती है, जिसके बाद वो उस लड़की को थप्पड़ जड़ने लगता है. हालांकि यह वीडियो किस जगह का है, फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2023 08:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).