वायरल

Viral Video: मछली पकड़ते समय मछुआरे के जाल में फंसी विशालकाय शार्क, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मछुआरे के जाल में विशालकाय शार्क फंस जाती है. अपनी जाल में फंसी विशालकाय शार्क को देख शख्स के होश ही उड़ गए.

Viral Video: मछली पकड़ते समय मछुआरे के जाल में फंसी विशालकाय शार्क, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
जाल में फंसी बड़ी शार्क (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: मछुआरे (Fisherman) अक्सर मछली (Fish) पकड़ने के लिए समंदर में उतरते हैं, जहां वो जाल बिछाकर मछली पकड़ते हैं, लेकिन कई बार असामान्य और विशालकाय मछलियां भी हाथ लग जाती हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें मछुआरे के जाल में विशालकाय शार्क फंस जाती है. अपनी जाल में फंसी विशालकाय शार्क को देख शख्स के होश ही उड़ गए.

बताया जा रहा है कि कनेक्टिकट के एडी कैरोल नाम का मछुआरा नीली मछली पकड़ने के इरादे से समंदर में उतरा था. करीब एक घंटे के संघर्ष के बाद वो मछली पकड़ने में कामयाब रहा, लेकिन जैसे ही उसकी नजर जाल में फंसी मछली पर पड़ी तो वो हैरान रह गया, क्योंकि वो कोई आम मछली नहीं बल्कि एक बड़ी भूरी शार्क थी. यह भी पढ़ें: समंदर में तैर रहे शार्क को चील ने दबोचा, पंजों में जकड़कर आसमान में भर ली उड़ान (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Eddie Carroll (@edcarroll05)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2023 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).