विला में घुसकर विशालकाय अजगर ने निगल ली पूरी बकरी, फिर जो हुआ... देखें हैरान करने वाला Viral Video
ओडिशा से एक विशालकाय अजगर को रेस्क्यू किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां 12 फीट का अजगर एक विला में घुसकर जिंदा बकरी को निगल जाता है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने एक्स पर शेयर किया है.
Python Viral Video: बारिश के मौसम में अक्सर बिलों में पानी भर जाने की वजह से सांप रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं, जिन्हें रेस्क्यू किए जाने से जुड़े कई वीडियो भी देखने को मिलते हैं. इस बीच ओडिशा (Odisha) से एक विशालकाय अजगर (Python) को रेस्क्यू किए जाने का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जहां 12 फीट का अजगर एक विला में घुसकर जिंदा बकरी (Goat) को निगल जाता है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने एक्स पर शेयर किया है. बताया जा रहा है कि कथित तौर पर एक विशालकाय अजगर ने विला में घुसकर एक बकरी को निगल लिया था, जिसके बाद वो ठीक से चल नहीं पा रहा था.
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी और सांप बचाव दल के सदस्य मौके पर पहुंचे, जिसके बाद अजगर का रेस्क्यू किया गया. अजगर का रेस्क्यू करने के बाद उसे बरहामपुर वन प्रभाग के अंतर्गत खलीकोट रेंज के जंगलों में सुरक्षित छोड़ दिया गया. यह भी पढ़ें: घोंसले में घुसकर बच्चों को नुकसान पहुंचाने वाला था सांप, मां चिड़िया ने डटकर किया मुकाबला, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
विशालकाय अजगर ने निगल ली पूरी बकरी
A huge python of more than 12 feet was rescued from the villa after it had swallowed a goat and was safely released in Forests of Khalikote Range, Berhampur Division.
Sincere appreciation for the team Berhampur 👏🏽 pic.twitter.com/Po2RwVqYP3
— Susanta Nanda (@susantananda3) July 22, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2024 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

