वायरल

Delhi Metro Fight Video: दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों के बीच चले लात-घूसे, लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में चलती हुई मेट्रो ट्रेन के अंदर दो यात्रियों को एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चलाते हुए देखा जा सकता है. दो यात्रियों के बीच हुए इस घमासान के वीडियो को सोशल मीडिया पर व्यापक तौर पर शेयर किया जा रहा है.

Delhi Metro Fight Video: दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों के बीच चले लात-घूसे, लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों की लड़ाई (Photo Credits: X)

Delhi Metro Fight Video: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) आए दिन किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बना रहता है. कभी कपल मेट्रो के अंदर किस या अश्लील हरकत करते हुए पाए जाते हैं तो कभी मेट्रो के अंदर लोगों की अजीबो-गरीब हरकतें सुर्खियां बटोरती हैं. इसी कड़ी में अब दिल्ली मेट्रो में हुई जबरदस्त लड़ाई (Fierce Fight) का हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे वीडियो में चलती हुई मेट्रो ट्रेन के अंदर दो यात्रियों को एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चलाते हुए देखा जा सकता है. दो यात्रियों के बीच हुए इस घमासान के वीडियो को सोशल मीडिया पर व्यापक तौर पर शेयर किया जा रहा है. दोनों के बीच की लड़ाई को कुछ लोग चुपचाप देख रहे हैं तो वहीं कुछ लोग बीच-बचाव करने के लिए आगे भी आते हैं. यह भी पढ़ें: Delhi Metro Women Fight Video: दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच लड़ाई, एक दूसरे को गाली देते नजर आईं- वीडियो वायरल

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2024 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).