Delhi Metro Fight Video: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) आए दिन किसी न किसी वजह से लगातार सुर्खियों में बना रहता है. कभी कपल मेट्रो के अंदर किस या अश्लील हरकत करते हुए पाए जाते हैं तो कभी मेट्रो के अंदर लोगों की अजीबो-गरीब हरकतें सुर्खियां बटोरती हैं. इसी कड़ी में अब दिल्ली मेट्रो में हुई जबरदस्त लड़ाई (Fierce Fight) का हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे वीडियो में चलती हुई मेट्रो ट्रेन के अंदर दो यात्रियों को एक-दूसरे पर जमकर लात-घूसे चलाते हुए देखा जा सकता है. दो यात्रियों के बीच हुए इस घमासान के वीडियो को सोशल मीडिया पर व्यापक तौर पर शेयर किया जा रहा है. दोनों के बीच की लड़ाई को कुछ लोग चुपचाप देख रहे हैं तो वहीं कुछ लोग बीच-बचाव करने के लिए आगे भी आते हैं. यह भी पढ़ें: Delhi Metro Women Fight Video: दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच लड़ाई, एक दूसरे को गाली देते नजर आईं- वीडियो वायरल
देखें वीडियो-
दिल्ली मेट्रो मे चले लात घुसे
मेट्रो में एक लड़का लडकी के साथ एक लड़के की किसी बात पर लड़ाई हो जाती है, दूसरी तरफ़ एक लड़का वीडियो बनाता हुआ बार बार खुद को दिखा रहा है #DMRC #FarmersProtest2024 #DelhiPolice #वायरलवीडियो pic.twitter.com/ibD5nXY9qx
— Lavely Bakshi (@lavelybakshi) February 14, 2024












QuickLY