Fact Check: CDS बिपिन रावत के हेलिकॉप्टर का नहीं है ये वायरल वीडियो, यहां जानें सच

एक वीडियो में में एक क्रैश होते हेलीकॉप्टर का वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये हेलीकॉप्टर वही है, जिसमें CDS बिपिन रावत थे.

बुधवार को तमिलनाडु (Tamilnadu) में एक हेलिकॉप्टर दुर्घटना में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipn Rawat) सहित 13 अन्य लोगों की जान चली गई. मृतकों में CDS बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत भी शामिल थीं. इसके दुखद हादसे के बाद से, इस घटना की कई ऐसी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे. ऐसे ही एक वीडियो में में एक क्रैश होते हेलीकॉप्टर का वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये हेलीकॉप्टर वही है, जिसमें CDS बिपिन रावत थे.

वीडियो को झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा हेलीकॉप्टर MI-17 V5 नहीं था जो 8 दिसंबर को तमिलनाडु में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. यह एक सीरियाई Mi17 था जिसे 2020 में मार गिराया गया था. हेलीकॉप्टर को अल-नायरब, इदलिब पर मार गिराया गया था. घटना फरवरी 2020 की है.

यहां देखें वीडियो

ये रहा घटना का पुराना वीडियो

Fact check

Claim

क्रैश होते एक हेलीकॉप्टर का वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये हेलीकॉप्टर वही है, जिसमें CDS बिपिन रावत थे.

Conclusion

यह सीरियाई एमआई हेलीकॉप्टर का एक पुराना वीडियो है जिसे 2020 में शूट किया गया था.

Full of Trash
Clean

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\