देश

Fact Check: स्मार्ट वॉच पहनकर विंडस्क्रीन की सफाई करते हुए बच्चे ने PayTM FASTag से की पैसे निकालने की कोशिश, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा स्मार्ट वॉच पहनकर गाड़ी की खिड़की की सफाई करते हुए पेटीएम फास्टैग से पैसे निकाल रहा है.

Fact Check: स्मार्ट वॉच पहनकर विंडस्क्रीन की सफाई करते हुए बच्चे ने PayTM FASTag से की पैसे निकालने की कोशिश, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
फास्टैग से पैसे निकालने की कोशिश (Photo Credits: File Image)

FASTag Smart Watch Scam Fact Check: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक  वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बच्चा स्मार्ट वॉच (Smart Watch) पहनकर कार की विंडस्क्रीन (Windscreen) की सफाई करते हुए PayTM FASTag से पैसे निकाल रहा है. वायरल वीडियो में एक बच्चा ऐप्पल की स्मार्ट वॉच पहनकर कार की खिड़की साफ करता हुआ दिख रहा है. इस दौरान वो विंडस्क्रीन पर फास्टैग स्टिकर के सामने घड़ी को घुमाते हुए नजर आ रहा है. उसे देखकर ऐसा लगता है कि वो अपनी घड़ी से स्टिकर को स्कैन कर रहा है और अकाउंट से पैसे निकाल रहा है. हालांकि फास्टैग ने इस तरह के किसी भी घोटाले की संभावना से इनकार किया है, क्योंकि ट्रांजेक्शन सिर्फ रजिस्टर्ड व्यापारियों द्वारा शुरु किया जा सकता है, जो कि उनके संबंधित भू-स्थानों से टोल और पार्किंग प्लाजा संचालक हैं. इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि कोई भी अनधिकृत उपकरण NETC FASTag पर कोई वित्तीय लेनदेन शुरू नहीं कर सकता है और यह बिल्कुल सुरक्षित है.

फास्टैग स्मार्ट वॉच घोटाला

फास्टैग की ओर से आधिकारिक बयान

वायरल वीडियो पर फास्टैग की प्रतिक्रिया

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2022 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).