गर्मी से निजात पाने के लिए हाथी ने लगाया गजब का दिमाग, कुछ इस अंदाज में नहाते दिखे गजराज (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर गजराज का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गर्मी से निजात पाने के लिए हाथी पानी की पाइप से स्नान करता नजर आ रहा है.
Elephant Bathing Viral Video: सर्दियों के मौसम (Winter Season) के खत्म होते ही अब गर्मी (Summer) अपना असर दिखाने लगी है. देश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप (Heat Wave) अब दिखने लगा है. ऐसे में गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते नजर आ रहे हैं. इंसान तो इंसान जानवरों का भी अक्सर गर्मी से हाल बेहाल हो जाता है. ऐसे में सोशल मीडिया (Social Media) पर गजराज का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें गर्मी से निजात पाने के लिए हाथी (Elephant) पानी की पाइप से स्नान (Bathing) करता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से हाथी पानी की पाइप लेकर अपने ऊपर पानी डालकर नहा रहा है और भीषण गर्मी से बचने की कोशिश कर रहा है. इस वीडियो को @Hosalikar_KS नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- हीट वेव सीजन, कृपया अपना ख्याल रखें.
देखें वीडियो-
Heat wave season ....
Do take care of self please... pic.twitter.com/o42tzt25Vo
— K S Hosalikar (@Hosalikar_KS) March 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2023 11:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

