वायरल

बंदूक की नोक पर लूट के दौरान बदमाशों के सामने गर्लफ्रेंड को छोड़कर भागा लड़का, Viral Video देख लोग हुए हैरान

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक सवार दो बदमाश जब युवती से बंदूक की नोक पर लूटपाट करने लगे तो ऐसी स्थिति में सामना करने के बजाय लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बदमाशों के सामने अकेला छोड़कर भाग जाता है.

बंदूक की नोक पर लूट के दौरान बदमाशों के सामने गर्लफ्रेंड को छोड़कर भागा लड़का, Viral Video देख लोग हुए हैरान
बदमाशों के सामने गर्लफ्रेंड को छोड़कर भागा लड़का (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: जब एक दोस्त किसी मुसीबत में पड़ता है तो दूसरा दोस्त उसकी मदद करता है और अगर बात गर्लफ्रेंड (Girlfriend) की हो तो उसकी रक्षा करने के लिए तो बॉयफ्रेंड (Boyfriend) खुद को भी खतरे में डाल देते हैं, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बाइक सवार दो बदमाश जब युवती से बंदूक की नोक पर लूटपाट करने लगे तो ऐसी स्थिति में सामना करने के बजाय लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बदमाशों के सामने अकेला छोड़कर भाग जाता है. बदमाशों के सामने गर्लफ्रेंड को छोड़कर शख्स को भागते देख लोग हैरान हो रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: शॉपिंग मॉल में ट्रिमर चेक करते समय बच्चे ने कर दिया कांड, सिर के बीच से उड़ गए बाल

इस वीडियो को ट्विटर पर The Figen नाम का अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 82.8k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग लड़के पर गुस्सा निकाल रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है- इन दिनों कोई असली मर्द नहीं है... चाहे वो महिलाओं को गालियां दे या खुद की परछाई से डरे, इसलिए महिलाएं खुद की रक्षा के लिए मर्दानी बनती हैं. एक यूजर ने लिखा कि वह अपना नैतिक कर्तव्य निभाने में विफल रहा. एक महिला को किसी भी स्थिति या परिस्थियों में संरक्षित किया जाना चाहिए.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2023 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).