Dulha-Dulhan Dance Viral Video: दलेर मेहंदी के गाने पर दूल्हे ने किया धमाकेदार डांस, दुल्हन ने भी दिखाए अपने जलवे
एक दूल्हा और दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. दलेर मेहंदी के गाने पर दूल्हा जमकर डांस करता है तो वहीं दुल्हन भी ठुमके लगाकर अपना जलवा बिखेरती हुई दिखाई दे रही है.
Dulha-Dulhan Dance Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन दूल्हा-दुल्हन (Dulha-Dulhan) के डांस वीडियो (Dance Video) तहलका मचाते रहते हैं. अपनी ही शादी में दूल्हा और दुल्हन ठुमके लगाकर न सिर्फ पूरी महफिल लूट लेते हैं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी छा जाते हैं. इसी कड़ी में एक दूल्हा और दुल्हन का वीडियो (Dulha-Dulhan Dance Video) वायरल हो रहा है, जिसमें वो जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं. दलेर मेहंदी के गाने पर दूल्हा जमकर डांस करता है तो वहीं दुल्हन भी ठुमके लगाकर अपना जलवा बिखेरती हुई दिखाई दे रही है. दूल्हे के डांस मूव्स से जहां लोगों की नजर नहीं हटती है तो वहीं दुल्हन भी अपने अंदाज से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती है. यह मजेदार वीडियो तेजी से सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2022 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

