Viral Video: मशीन पर बैठकर लॉन में घास काटता दिखा कुत्ता, वीडियो देखकर नहीं होगा आंखों पर यकीन
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घास काटने वाली मशीन पर बैठकर एक कुत्ता लॉन में घास काटता हुआ दिख रहा है.
Viral Video: अक्सर घर के लॉन (Lawn) या फिर गार्डन (Garden) में घास (Grass) बढ़ जाती है तो उसकी छटनी की जाती है. घास काटने के लिए कैंची या फिर मशीन का इस्तेमाल किया जाता है. वैसे तो घास काटते हुए आपने अब तक इंसानों को ही देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी कुत्ते (Dog) को यह काम करते हुए देखा है? दरसअल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें घास काटने वाली मशीन पर बैठकर एक कुत्ता लॉन में घास काटता हुआ दिख रहा है. कुत्ते को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे कि उसने मशीन के स्टीयरिंग व्हील को पकड़ रखा है और खुद ही उसे चला रहा है. घास काटने के लिए उसे मशीन को आगे-पीछे करते हुए भी देखा जा सकता है. इस वीडियो को @Jazzie654 नाम के अकाउंट से ट्विटर पर शेयर किया गया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यह भी पढ़ें: Caucasian Shepherd Dog: बेंगलुरु के शख्स के पास है शेरनी जितना बड़ा कुत्ता, मिला 20 करोड़ रुपए का ऑफर
देखें वीडियो-
Is this dog actually mowing the lawn? 😆😆 pic.twitter.com/7kmYUDPleE
— Jaz🛡️🌐🔗 (@Jazzie654) April 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2023 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

