वायरल

आसमान में उठा भयानक बवंडर, तेज हवा से पलट गई कार, Video देख कांप गए लोग

इस हैरान करने वाली घटना को एक शख्स को दूर से कार में बैठकर अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया, जो देखते ही देखते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ऐसा भयंकर बवंडर शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा.

आसमान में उठा भयानक बवंडर, तेज हवा से पलट गई कार, Video देख कांप गए लोग
(Photo Credit : Twitter)

Viral Video, 24 मार्च: आपने बवंडर (Tornado) तो देखा ही होगा, जिसे चक्रवात भी कहा जाता है. कुछ बवंडर कम प्रभावी होते हैं, जबकि कुछ इतने खतरनाक होते हैं कि तूफान का रूप ले लेते हैं और अपने साथ-साथ बड़ी से बड़ी चीजों को भी अपने उड़ा ले जाते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो आजकल खूब वायरल Viral Video हो रहा है, जिसमें भयानक बवंडर नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बवंडर ने एक कार को ही पलट दिया. हालांकि कार बवंडर की वजह से गोल-गोल घूमकर फिर से सीधी हो गई और बवंडर के दूर जाते ही कार वाला आराम से सड़क पर अपने रास्ते चला गया. एक शख्स ने दूर से ही अपने मोबाइल में इस घटना को कैद कर लिया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2022 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).