Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में बैक फ्लिप मारते समय शख्स के साथ हो गया खतरनाक कांड, देखें वायरल वीडियो
दिल्ली मेट्रो से एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स स्टंट करने की कोशिश करता है, लेकिन बैक फ्लिप मारते समय उसके साथ ऐसा खतरनाक कांड हो जाता है, जिसे वो जिंदगी में कभी भूल नहीं पाएगा.
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) लगातार किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना हुआ है. सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन दिल्ली मेट्रो से हैरान करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं. इसी कड़ी में दिल्ली मेट्रो से एक नया वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स स्टंट (Stunt) करने की कोशिश करता है, लेकिन बैक फ्लिप मारते समय उसके साथ ऐसा खतरनाक कांड हो जाता है, जिसे वो जिंदगी में कभी भूल नहीं पाएगा. इस वीडियो को chaman_flipper नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- मेट्रो में यह स्टंट करने की क्या जरूरत थी, इसे पुलिस में दे देना चाहिए, जबकि दूसरे ने लिखा है- ऐसा काम मत करो, जिससे अपना ही नुकसान हो जाए.
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चलती मेट्रो ट्रेन में कलाबाजी दिखाने की कोशिश करता है. स्टंट के दौरान जैसे ही बैकफ्लिप मारने के लिए वो हवा में उल्टा उछलता है, उसका संतुलन बिगड़ जाता है और वो जमीन पर खतरनाक तरीके गिर पड़ता है, जिससे उसकी गर्दन मुड़ जाती है. यह भी पढ़ें: चलती कार के विंडों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करने लगा लड़का, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
देखें वीडियो-
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2023 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

