चलती कार के विंडों से बाहर निकलकर स्टंटबाजी करने लगा लड़का, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
सोशल मीडिया पर स्टंट करते लड़के का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक सकती है. इस वीडियो को देखने के बाद भी समझ जाएंगे कि सफर के दौरान सावधानी कितनी जरूरी है.
Stunt Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन स्टंट (Stunt) से जुड़े हैरान करने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें लोग अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं है कि हर समय आपकी किस्मत आप पर मेहरबान रहे. जी हां, सोशल मीडिया पर स्टंट करते लड़के का एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर किसी के भी पैरों तले जमीन खिसक सकती है. इस वीडियो को देखने के बाद आप भी समझ जाएंगे कि सफर के दौरान सावधानी कितनी जरूरी है, क्योंकि जरा लापरवाही या स्टंटबाजी करने का बुखार आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकता है और आप किसी दुर्घटना के शिकार भी हो सकते हैं.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और लड़के की हीरोपंती पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इसके साथ ही इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है और लोगों का ध्यान यह तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: रेलिंग पर जानलेवा स्टंट कर रहा था शख्स, पॉपुलर होने के चक्कर में हो गया हादसे का शिकार
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का कार में मस्ती कर रहा है. वो कार के अंदर प्लास्टिक से बने लॉकर को पड़ता है और खिड़की से बाहर सिर निकालकर स्टंट करता है. लड़का इस बात से अंजान होता है कि अगले ही पल उसके साथ अनहोनी होने वाली है. जैसे ही लड़का खिड़की से बाहर सिर निकालकर स्टंट करता है, वैसे ही कार के दरवाजे पर ऊपर की साइड पर लगा हाथ से पकड़ने वाला प्लास्टिक लॉक टूट जाता है और बच्चा सड़क पर गिर जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

