स्टंट के दौरान हुआ हादसा (Photo Credits: X)
Stunt Goes Wrong Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर पॉपुलर होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं, लेकिन हैरानी तो तब होती है, जब लोग बिना तैयारी के अपनी जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करने लगते हैं. स्टंट करने के दौरान कई बार लोग जरा सी लापरवाही के चलते हादसे के शिकार हो जाते हैं और अपना ही नुकसान कर बैठते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी जान जोखिम में डालकर रेलिंग पर खतरनाक स्टंट (Stunt) करने की कोशिश करता है, लेकिन उसका पैर फिसल जाता है और वो सीधे पानी में गिर जाता है. पॉपुलर होने के चक्कर में उसे लेने के देने पड़ जाते हैं.
देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स स्टाइल मारते हुए खतरनाक स्टंट करने की कोशिश करता है. इस दौरान वो रेलिंग से स्टंट करने की कोशिश करता है, लेकिन जब उसका पैर फिसलता है तो वो पीठ के बल रेलिंग पर गिर जाता है और नीचे पानी में गिर पड़ता है. यह देख वीडियो बना रहा शख्स भी घबरा जाता है और वो चिल्लाने लगता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2023 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).