वायरल

झरने के ऊपर से स्टंट करने की कोशिश कर रही थी महिला, डाइव मारने के चक्कर में गिरी मुंह के बल (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें झरने के ऊपर से स्टंट करने की कोशिश करते समय महिला के साथ कांड हो जाता है और वो डाइव मारने के चक्कर में मुंह के बल गिल पड़ती है.

झरने के ऊपर से स्टंट करने की कोशिश कर रही थी महिला, डाइव मारने के चक्कर में गिरी मुंह के बल (Watch Viral Video)
स्टंट के दौरान मुंह के बल गिरी महिला (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर छाने का क्रेज लोगों में इस कदर देखा जा रहा है कि वो इसके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं. कभी खतरों के खिलाड़ी बनकर तो कभी जान को जोखिम में डालकर लोग स्टंटबाजी (Stunt) करने से बाज नहीं आते हैं. हालांकि स्टंट करना हर किसी के बस की बात नहीं है, क्योंकि इसके लिए काफी प्रैक्टिस की जरूरत होती है और जरा सी चूक भारी पड़ सकती है. बावजूद इसके कई लोग बिना सोचे-समझे स्टंट करने लगते हैं और हादसों के शिकार हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर स्टंट का वीडियो (Stunt Video) इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें झरने (Waterfall) के ऊपर से स्टंट करने की कोशिश करते समय महिला के साथ कांड हो जाता है और वो डाइव (Dive) मारने के चक्कर में मुंह के बल गिल पड़ती है.

इस वीडियो को ट्विटर पर @Fun_Viral_Vids नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे शेयर किए जाने के बाद से अब तक 137.8k व्यूज मिल चुके हैं. इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दिए जा रहे हैं. यह भी पढ़ें: Madhya Pradesh: मुंह में पेट्रोल डालकर स्टेज पर स्टंट कर रहा था शख्स, लग गई आग और फिर जो हुआ... देखें Video

देखें वीडियो-

वायरल हो रहा यह वीडियो किसी पिकनिक स्पॉट का लग रहा है, जहां एक महिला झरने के किनारे खड़े होकर स्टंट करने की कोशिश करती है. महिला जैसे ही चट्टान के ऊपर खड़ी होकर नीचे पानी में डाइव लगाने की कोशिश करती है, तभी उसका बैलेंस अचानक से बिगड़ जाता है और वो तेजी से दूसरी तरफ जाने लगती है. महिला तेजी से अपने आप चलते हुए ढलान तक पहुंच जाती है और फिर मुंह के बल पानी में गिर जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2023 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).