वायरल

Madhya Pradesh: मुंह में पेट्रोल डालकर स्टेज पर स्टंट कर रहा था शख्स, लग गई आग और फिर जो हुआ... देखें Video

मध्य प्रदेश के मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ की शाही पालकी कार्यक्रम में एक शख्स अपने मुंह में पेट्रोल डाल आग लगाकर करतब दिखाने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक से उसके मुंह में आग लग गई.

Madhya Pradesh: मुंह में पेट्रोल डालकर स्टेज पर स्टंट कर रहा था शख्स, लग गई आग और फिर जो हुआ... देखें Video
स्टंट के दौरान लगी आग (Photo Credits: Twitter)

मंदसौर: भगवान शिव (Bhagwan Shiv) के अतिप्रिय महीने सावन (Sawan) में भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ-साथ उनकी शाही पालकी भी निकाली जाती है. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) में भगवान पशुपतिनाथ (Bhagwan Pashupatinath) की शाही पालकी कार्यक्रम में एक शख्स मां काली बनकर अपने मुंह में पेट्रोल (Petrol) डाल आग लगाकर करतब दिखाने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक से उसके मुंह में आग लग गई. पहले शख्स के मुंह में आग लग गई, फिर कपड़े और उसके बाद स्टेज पर आग लग गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह से शख्स स्टेज पर आग से खेलने की कोशिश करता है, लेकिन उसे ऐसा करना भारी पड़ जाता है.

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2023 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).