Fact Check: सोशल मीडिया पर दावा, IAF का MI-171 हेलीकॉप्टर नाइजीरिया में क्रैश, 26 सैनिकों की मौत, 8 घायल, PIB से जानें वायरल खबर का सच
दैनिक भास्कर न्यूज पेपर के एक पो स्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना का MI-171 हेलीकॉप्टर नाइजीरिया में क्रैश हो गया है. हादसे में 26 सैनिकों की मौत हुई है. वहीं 8 सैनिक घायल हुए हैं. लेकिन पीआईबी फैक्ट चेक में पाया गया कि यह खबर फेक हैं.
Fact Check: दैनिक भास्कर न्यूज पेपर के एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना का MI-171 हेलीकॉप्टर नाइजीरिया में क्रैश हो गया है. हादसे में 26 सैनिकों की मौत हुई है. वहीं 8 सैनिक घायल हुए हैं. वहीं इस खबर की सत्यता जब पीआईबी फैक्ट चेक से जांची और परखी गई तो पाया गया कि यह खबर फेक है. पीआईबी की तरफ से कहा गया कि क्रैश होने वाला हेलीकॉप्टर IAF_MCC का नहीं था. वायरल यह खबर फर्जी है. पीआईबी के बाद हम भी लोगों से अनुरोध करेंगे कि इस तरह की खबरों के फैक्ट पहले चेक करें. फिर ऐसी खबर पर विश्वास करने. ताकि अन्य लोगों के बीच ऐसी खबरें ना वायरल होकर पहुंचे.
PIB Fact Check:
.@DainikBhaskar द्वारा एक पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना का MI-171 हेलीकॉप्टर नाइजीरिया में क्रैश हुआ जिसमें 26 सैनिकों की मौत और 8 सैनिक घायल हुए।#PIBFactCheck
✔️यह दावा फ़र्ज़ी है।
✔️ क्रैश होने वाला हेलीकॉप्टर @IAF_MCC का नहीं था। pic.twitter.com/OQANjaPqWb
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2023 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

