अपना खाना दे कर कौवे ने निभाई तोते के साथ दोस्ती, दिल जीतने वाला वीडियो हुआ वायरल (Watch Viral Video)
दो पक्षियों के बीच दोस्ती का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कौआ अपना खाना लाकर तोते को दे देता है, जिसके बाद तोता खाने के पास आता है और उसे लेकर उड़ जाता है.
सिर्फ इंसान ही इंसानों (Humans) के अच्छे दोस्त नहीं होते हैं, क्योंकि जानवरों (Animals) और पक्षियों (Birds) में भी कमाल की दोस्ती देखने को मिलती है. दो पक्षियों के बीच दोस्ती का जबरदस्त उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक कौआ (Crow) अपना खाना लाकर तोते (Parrot) को दे देता है, जिसके बाद तोता खाने के पास आता है और उसे लेकर उड़ जाता है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसके साथ कैप्शन लिखा है- जब ये शेयर कर सकते हैं, फिर हम क्यों नहीं कर सकते. वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी यही कह रहे हैं कि शेयरिंग इस केयरिंग. तोते और कौए की दोस्ती का यह वीडियो लोगों के दिलों को जीत रहा है.
देखें वीडियो-
When they can share,
Why can’t we 💕 pic.twitter.com/mRbwozaVed
— Susanta Nanda (@susantananda3) November 4, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 09, 2022 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

