वायरल

पक्षी की तरह उड़कर किया नदी को पार करती दिखी मुर्गी, उसके नए टैलेंट को देख लोग हुए हैरान (Watch Viral Video)

सोशल मीडिया पर मुर्गी का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुर्गी पक्षियों की तरह उड़ते हुए नदी को पार करती हुई नजर आ रही है. मुर्गी के इस उड़ने वाले नए टैलेंट को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.

पक्षी की तरह उड़कर किया नदी को पार करती दिखी मुर्गी, उसके नए टैलेंट को देख लोग हुए हैरान (Watch Viral Video)
उड़कर नदी पार करती मुर्गी (Photo Credits: X)

Chicken Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर वैसे तो मुर्गे (Roster) और मुर्गियों (Chicken) से जुड़े वीडियो आपने देखे ही होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी मुर्गी को पक्षियों की तरह उड़ान भरते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया पर मुर्गी का एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मुर्गी पक्षियों की तरह उड़ते हुए नदी को पार करती हुई नजर आ रही है. मुर्गी के इस उड़ने वाले नए टैलेंट को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है. इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इस मुर्गे ने नया कौशल खोल लिया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 12.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और इसे बार-बार देखा जा रहा है. यह भी पढ़ें: एक मुर्गे ने मगरमच्छों के झुंड को दिया चकमा, Viral Video में देखें कैसे खूंखार शिकारियों से बचाई अपनी जान

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2024 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).