Video: छत्तीसगढ़ में बेटी के शव को 10 KM तक कंधे पर लेकर चला लाचार पिता, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक पिता का अपनी बेटी का शव कंधे पर ले जाते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने जांच के आदेश दिए हैं
26 मार्च: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अंबिकापुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. बच्ची के पिता ने शव वाहन की मांग की तो चिकित्सक ने साफ मना कर दिया, जिसके बाद बच्ची के माता पिता रोते-रोते अपनी बेटी के शव को कंधे पर लेकर पैदल ही चले गए. (Father carrying Dead body of his Daughter on his Shoulders) वो करीब 10 किलोमीटर तक पैदल शव लेकर गए थे.
राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि मुझे जानकारी प्राप्त हुई है कि लखनपुर स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्ची को भर्ती कराया गया था, जिसकी मौत हो गई. शव वाहन स्वास्थ्य केंद्र में 9:00 बजे के करीब पहुंचा, लेकिन तब तक शव लेकर परिजन जा चुके थे. इसमें डॉक्टर व स्टाफ नर्स की लापरवाही है, उन्हें व्यवस्था करनी चाहिए थी. मामले की जांच की जा रही है.
Surguja: Chhattisgarh Health Min TS Singh Deo orders probe after video of a man carrying body of his daughter on his shoulders went viral
Concerned health official from Lakhanpur should have made the father understand to wait for hearse instead of letting him go, Deo said(25.3) pic.twitter.com/aN5li1PsCm
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) March 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2022 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

