देश

VIDEO: युवक को उल्टा लटकाकर 5 लोगों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक पेड़ पर उल्टा लटका हुआ है और कुछ लोग उसे डंडे से पीट रहे हैं. उल्टा लटका हुआ युवक पीटने वालों से रहम करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है.

VIDEO: युवक को उल्टा लटकाकर 5 लोगों ने बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में पुलिस
(Photo Credit : Twitter)

छत्तीसगढ़: बिलासपुर जिले में एक व्यक्ति को पेड़ से उल्टा लटकाकर 5 लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत पांच लोगों को पकड़ा है. यह मामला सीपत थाना क्षेत्र के उच्चभट्टी गांव का है.

पीड़ित युवक महावीर सूर्यवंशी जिले के रतनपुर क्षेत्र का निवासी है. वह सीपत क्षेत्र के उच्चभट्टी गांव में रहकर मजदूरी और चौकीदार का काम करता है. बृहस्पतिवार को मनीष और अन्य चार आरोपियों ने महावीर को चोरी के आरोप मे पकड़ा और गांव में ईंट भट्टे के पास कथित तौर पर उसे एक पेड़ से उल्टा लटका दिया और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक पेड़ पर उल्टा लटका हुआ है और कुछ लोग उसे डंडे से पीट रहे हैं. उल्टा लटका हुआ युवक पीटने वालों से रहम करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2022 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).